जाने 5 जुलाई की दिल्ली की कोरोना अपडेट

आज आए कोरोना के केवल 54 नए मामले, जबकि 2 की हुई संक्रमण से मौत। यह हैं इस साल के सबसे कम केस।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के आंकड़ों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 5 जुलाई को कोरोना के 54 नए केस सामने आए, जबकि 2 मरीज़ों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई। आज दिल्ली में कोरोना संक्रमण से 132 लोगो ने रिकवर किया और इसी साथ ही पाजिटिविटी रेट 0.09% हो गयी है।

अब दिल्ली में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 1434608 हो गई है। जबकि इनमे से कुल 1408699 लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना से 24997 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल दिल्ली में कोरोना के 912 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 11798 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए, जबकि 49607 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्ट किए गए। सोमवार को कुल 9503 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमे से 5651 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली, जबकि 3852 लोगों को दूसरी डोज़ दी गई। इसी के साथ ही, दिल्ली में अब तक कुल 8389161 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में दी गई लॉकडाउन में छूट: जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!