Delhi Crime: भलस्वा डेरी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 3 घायल

भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र में 2 पक्षों में हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी में एक महिला के साथ 3 लोग घायल हो गए। एक को पैर में गोली लगी, जबकि

भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र में 2 पक्षों में हुई हिंसक झड़प और गोलीबारी में एक महिला के साथ 3 लोग घायल हो गए। एक को पैर में गोली लगी, जबकि दूसरी महिला और एक युवक ईंट लगने से घायल हुए। जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने इस मामले से जुडी सभी धाराओं में मामला दर्ज कर दो नाबालिग सहित 4 आरोपितों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपित से घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने कहा कि सोमवार की रात 09:42 बजे भलस्वा डेरी थाना पुलिस को गणेश चौक, गुरु नानक देव कालोनी में गोलीबारी की हादसे की जानकारी प्राप्त हुई।

कॉल करने वाले ने बताया कि 2 पक्षों में हुई झड़प के बाद गोलीबारी हुई है। जिसमें 3 लोग घायल हो गए। वहां पर गयी पुलिस ने पाया कि 19 साल के राहुल कुमार को पैर में गोली लगी, 19 साल के जितेंद्र के सिर में चोट लगी है, जबकि 45 साल के सुनीता देवी झड़प में मामूली रूप से घायल हो गई है।

सभी को जहांगीरपुरी में बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया गया। जांच से पता चला कि जितेंद्र का वारदात वाले दिन एक नाबालिग लड़के से विवाद हुआ था। बाद में लड़का अपने भाई तथा दोस्तों के साथ वापस आया, इन्होंने गोली चलाने के साथ ही ईंट से भी हमला कर दिया। जिससे राहुल के पैर में गोली लगी।

वहीं, सुनीता और जितेंद्र पर ईंट से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान, टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी एकत्र की और आरोपित दिनेश उर्फ मोंटी और गोलू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में आरोपित दो नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!