Delhi Crime: मिट्टी का तेल डालकर चाची की आग लगाकर की हत्या, अब हुआ गिरफ्तार
संपत्ति विवाद में एक युवक ने अपनी ही चाची पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने वाले भगोड़ा घोषित आरोपित को ने 13 वर्ष बाद गिरफ्तार

संपत्ति विवाद में एक युवक ने अपनी ही चाची पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने वाले भगोड़ा घोषित आरोपित को ने 13 वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की शिनाख्त डीडीए मार्केट, वेलकम के सोनू उर्फ अजय से हुई है।
उपायुक्त आदित्य गौतम के अनुसार, 29 जनवरी 2012 को आरोपित अशोक, भरत, हीरा, सोनू और बबलू ने राजरानी उर्फ राजकुमारी पर मिट्टी का तेल डालकर उसको आग लगा दी, क्योंकि उनके पति की संपत्ति पर उनके दावे को लेकर झगड़ा चल रहा था।
8 फरवरी 2012 को वेलकम थाने में यह मामला दर्ज किया गया और 9 जुलाई 2012 को चारों को भगोड़ा बताया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने अशोक कुमार तथा हीरा देवी को बाद में पकड़ लिया, पर सोनू तथा बबलू भाग गया था।
एसीपी अनिल शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर मंजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। 10 अगस्त को गुप्त जानकारी के आधार पर टीम ने दिल्ली के सीता राम बाजार में छापेमारी करते हुए आरोपित को पकड़ लिया।
पूछताछ में यह पता चला कि आरोपित अनपढ़ है और एक ऐसे घर से है जिसका आपराधिक इतिहास रहा है। अपनी चाची की हत्या के बाद, आरोपित अपने घरवालों के साथ भाग गया तथा नागपुर (महाराष्ट्र), हैदराबाद, जयपुर (राजस्थान) और गोगामेड़ी (राजस्थान) सहित कई शहरों में अपनी पहचान बदलकर छिपा रहा।









