Delhi Crime: कारोबारी के घर से एक करोड़ की चोरी, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कारोबारी के घर से एक करोड़ रुपये का सामान चुराने के मामले में दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने घरेलू सहायक

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कारोबारी के घर से एक करोड़ रुपये का सामान चुराने के मामले में दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने घरेलू सहायक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आठ मार्च को आरोपित को उस समय पकड़ा, जब वह अंबेडकर नगर स्थित पीपल चौक से भागने की फिराक में था। आरोपित सुमित की निशानदेही पर पुलिस ने एक करोड़ रुपए का सामान, ज्वैलरी और 13,500 रुपए नगदी बरामद की।
दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने बताया कि चार फरवरी को पीड़ित अमीर गुप्ता ने अपने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट स्थित घर पर चोरी होने की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ 26 फरवरी से तीन मार्च के बीच शहर से बाहर थे।
कैसे तोड़ा था डिजिटल लॉकर?
इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से घड़ियां, आभूषण और नकदी समेत कीमती सामान चुरा लिया। शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। टीम ने शिकायतकर्ता के घर पर काम करने वाले 22 कर्मचारियों से पूछताछ की।
सभी कर्मचारियों के सीडीआर और वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज का भी जांच हुई। जांच में इस बात का पता लगा कि आरोपितों ने डिजिटल लॉकर तोड़ने के लिए पेचकस का इस्तेमाल किया था।
तकनीकी और मैनुअल जांच में शक घरेलू सहायक सुमित पर गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।









