
देश की राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हत्या के प्रयास का मामला देखने को मिला है। पति से रिश्ता रखने के शक में बड़ी बहन ने छोटी बहन को मार दिया। पुलिस ने आरोपी बड़ी बहन सोनू गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की।
पुलिस ने सुचना देते हुए बताया कि शास्त्री पार्क इलाके में बड़ी बहन ने की छोटी बहन को गोली मारने का प्रयास किया। शास्त्री पार्क के सुमाइला की घटना है। जहां 20 वर्ष की छोटी बहन पर 30 वर्ष की बड़ी बहन ने देसी पिस्तौल लेकर गोली मार दी। छर्रे उसके मुँह पर लगे हैं। इतना ही नहीं सोनू ने बंदूक से उसके सिर पर काफी बार वार किए। अभी हमले के पीछे की वजह नहीं पता चला है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, सोनू को शक था कि उसकी बहन सुमाइला का उसके पति के साथ नाजायज़ संबंध हैं। सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच अभी जारी है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम