Delhi Crime: दिल्ली में 15 साल के लड़के का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हुई पहचान

बाहरी-उत्तरी जिला में एक हफ्ते में 2 शव बरामद हुए हैं। जिसमे से एक शव की शिनाख्त 15 वर्ष के नाबालिग से हुआ है। जिसकी धारदार

बाहरी-उत्तरी जिला में एक हफ्ते में 2 शव बरामद हुए हैं। जिसमे से एक शव की शिनाख्त 15 वर्ष के नाबालिग से हुआ है। जिसकी धारदार हथियार से हत्या की गई। फिर आरोपित ने शव को ठिकाना पर रखने के लिए मुनक नहर में फेंका।

इस मामले में समयपुर बादली थाना पुलिस ने जुड़े पुरे धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, समयपुर बादली इलाके में ही मिले एक और शव की पढ्छन में पुलिस जुटी हुई है।

समयपुर बादली इलाके में मुनक नहर में हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास से 1 जुलाई को मिले शव की पहचान 15 वर्ष के जतिन के रूप से हुई है। जिसका शव नग्न हालत में मिला है। जिसके पेट और कूल्हों पर हथियार से वार किया हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ने कहा कि मंगलवार की दोपहर को समयपुर बादली थाना पुलिस को एक पीसीआर काल प्राप्त हुई थी। कालर ने कहा कि दिल्ली जलबोर्ड के हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मुनक नहर में एक लड़के की लाश तैर रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!