Delhi Crime: 50 लाख रुपये के काजू लेकर फरार चालक समेत दो गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली के केशवपुरम इलाके से 50 लाख रुपये के काजू लेकर भागे हुए ट्रक चालक और उसके साथी को पुलिस ने 12 घंटे के

देश की राजधानी दिल्ली के केशवपुरम इलाके से 50 लाख रुपये के काजू लेकर भागे हुए ट्रक चालक और उसके साथी को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर सदर बाजार, पुरानी सब्जी मंडी और पुरानी दिल्ली के काफी जगह में छिपाए हुए काजू को बरामद किए।

पुलिस उनसे पूछताछ कर फरार एक अन्य आरोपित का भी पुलिस पता लगा रही है। आरोपित काजू को ठिकाना लगाने के बाद ट्रक को आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने 80 से ज्यादा कैमरों को खंगालने के बाद आरोपित ट्रक चालक फैजान को बाड़ा हिंदूराव तथा उसके साथी शब्बीर को मलकागंज से गिरफ्तार कर लिया।

ट्रक चालक पर 50 लाख रुपये का काजू चोरी करने का आरोप
उत्तरी-पश्चिमी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को केशवपुरम थाना पुलिस को एक कारोबारी ने ट्रक चालक फैजान पर 50 लाख रुपये का काजू चोरी करने की शिकायत की। मालिक ने कहा कि उसने रविवार को फैजान को लॉरेंस रोड में एक गोदाम से छह टन काजू लादकर उसे बदरपुर के एक गोदाम में जाने के लिए बताया था। काफी देर बाद भी ट्रक चालक नहीं पहुंचा तो मालिक ने फैजान के मोबाइल पर फोन किया। फैजान का फोन बंद मिला।

केशवपुरम थाना पुलिस ने चोरी का मामला किया दर्ज

उसके बाद मालिक को इस बात का पता चला कि ट्रक में जीपीएस लगा है। इसके बाद ट्रक की तलाश शुरू की, जिसकी लोकेशन आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास मिली। वहां पर जाने पर ट्रक तो वहां मिला, पर ट्रक से काजू गायब हुए। शिकायत पर केशवपुरम थाना पुलिस ने चोरी का हादसा हुआ। थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में आरोपियो को पकड़ने के लिए एसआइ मुकुल यादव, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत, राकेश और अमित नयन की टीम बनाई गई। जिसके बाद टीम ने चालक की तलाश शुरू की।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!