Delhi Crime: दोस्त के साथ पी रहा था शराब, तभी बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ किया वार

देश की राजधानी दिल्ली के मधु विहार में शुक्रवार देर रात को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने एक बार फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं

देश की राजधानी दिल्ली के मधु विहार में शुक्रवार देर रात को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने एक बार फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वारदात से यह भी पता चलता है कि आज के वक्टी में इनसान की जान कितनी सस्ती है कि केवल एक फोन तथा पर्स लूटने के लिए मार दिया जा रहा है।

सुचना के मुतबिक, मधु विहार में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किये गए, जिसके बाद उसे मौत के घाट उतारा गया। वारदात के चलते उसके साथ लूटपाट भी हुई।

शनिवार सुबह घटना की सुचना देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर रात का है। मृतक की शिनाख्त नरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया, नरेंद्र अपने दोस्त के साथ मधु विहार के सीएनजी गैस स्टेशन के पास स्थित डीडीए पार्क में बैठकर शराब पी रहा था।

इतने में चार लोग वहां आ गए और नरेंद्र पर चाकू से वार शुरू किया। कई बार वार करने के बाद चारों बदमाश नरेंद्र का फोन के साथ बैग भी लूटकर गए। अधिकारियों ने यह बताया कि घायल हालत में नरेंद्र को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित बताया।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 397, 392 के चलते मधु विहार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है।यह भी पढ़ें: टीचर पोस्ट पर गवर्नमेंट जॉब प्राप्त का ये अवसर हाथ से न जाने दे, जल्द करले आवेदन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!