Delhi Crime: दिल्ली के निहाल विहार में पत्नी ने पति की चाकू से गोदकर की हत्या

देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में पत्नी द्वारा पति की हत्या करने जैसा मामला निहाल विहार से भी सामने आया है। बता दें, यहां पर एक

देश की राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में पत्नी द्वारा पति की हत्या करने जैसा मामला निहाल विहार से भी सामने आया है। बता दें, यहां पर एक पत्नी ने चाकू से वार कर पति की हत्या कर दी। इससे पहले उसने अपने पति को दवा देकर बेहोश किया था।

पुलिस के आने से पहले मृतक की पत्नी ने घर की पूरी सफाई कर दी थी। पुलिस ने अपराध में प्रयोग किये गए हथियार बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में आरोपित पत्नी फरजाना ने कहा कि वह अपने पति से नाखुश थी। पति को सट्टा खेलने की लत लगी हुई थी। वह भारी कर्ज में था। उसके साथ मारपीट भी की।

पति के चचेरे भाई से बढ़ गई महिला की नजदीकी
दोनों का वैवाहिक जीवन भी अच्छा नहीं था। इस बीच, उसकी पति के चचेरे भाई से नजदीकी बढ़ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की आंत में काफी जगहों पर चाकू के घाव मिले हैं। फिलहाल पुलिस संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!