Delhi Crime: युवक ने ASI पर बरसाईं गोलियां और फिर खुद की आत्महत्या

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, बता दें, मीत नगर फ्लाईओवर के पास एक युवक ने गोलियां

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, बता दें, मीत नगर फ्लाईओवर के पास एक युवक ने गोलियां बरसा दी। एक गोली उसने मोटरसाइकिल सवार दिल्ली पुलिस के एएसआइ दिनेश शर्मा को मारी और दूसरी गोली स्कूटी सवार अमित काे मारी।

एएसआई दिनेश कुमार।

जिसके बाद हमलावर मुकेश ने जबरन एक ऑटो को रोककर उसमें बैठकर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली लगने से एएसआइ की मौत हो गई, स्कूटी सवार का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आशंका है कि मुकेश की एएसआइ से रंजिश थी।

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की का कहना है कि 11:42 बजे नंद नगरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स ने मीत नगर फ्लाईओवर पर गोलियां चला दी है। दो वाहन चालकों को गोलियां लगी है, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी है। पुलिस मौके पर पहुंची।

ऑटो रोककर जबरन बैठ गया शख्स

तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां हमलावर और एएसआइ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि हमलावर ने दोनों वाहन चालकों को गोली मारने के बाद एक ऑटो को रोका और जबरन उसमें बैठ गया।

ऑटो चालक महमूद अपनी जान बचाने के लिए ऑटो से बाहर कूद गया, हमलावर ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। पुलिस को एक पिस्टल बरामद हुई है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!