Delhi Crime: वजीरपुर रेलवे ट्रैक पर युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने वजीरपुर रेलवे ट्रैक पर एक शख्स को गोली मार दी। गोली युवक के सिर के पिछले हिस्से में लगी। खून ज्यादा बहने से

आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने वजीरपुर रेलवे ट्रैक पर एक शख्स को गोली मार दी। गोली युवक के सिर के पिछले हिस्से में लगी। खून ज्यादा बहने से युवक की हालत ज्यादा गंभीर है। नजदीक के लोगों ने घायल युवक को लोक नायक अस्पताल में भर्ती किया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी मिलने पर अस्पताल आयी रेलवे थाना पुलिस ने घायल मुकेश के भाई के आधार पर हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर लिया है। घायल मुकेश बिहार के मुजफ्फरपुर के निवासी हैं। वर्तमान में वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के झुग्गी मच्छी मार्केट में वह पत्नी, दो बेटी, एक बेटा तथा भाई के साथ में रहते हैं।

सीसीटीवी कैमरे की खंगाली जा रही है फुटेज
घायल मुकेश मछली बेचने का कार्य करते हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। मृतक के दोस्तों से भी मामले की जांच चल रही है। वहां आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि जल्द ही आरोपितों की पहचान की जाए।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने कहा कि दीपचंद बंधु अस्पताल से हमे सोमवार की रात को एक युवक के गोली लगने की जानकारी मिली थी। पुलिस जब अस्पताल गयी तो पता चला कि युवक की हालत काफी गंभीर है इसलिए उसे रेफर कर लोक नायक अस्पताल भेज दिया गया है।.

मुकेश की मां ने बताई पूरी बात
फिर टीम लोकनायक अस्पताल गयी। वहां पर घायल मुकेश के भाई विपिन ने पुलिस को कहा कि उसके भाई को दो लोगों ने रेलवे ट्रैक पर बुलाकर गोली मार दी। वहीं मुकेश की मां ने कहा कि रात में मुकेश अपने चार साथियों के साथ खाने पीने करने के लिए गया था।

कुछ देर बाद किसी ने फोन कर उन्हें सुचना दी कि मुकेश को रेलवे ट्रैक पर गोली मार दी है। हमने उसके दोस्तों से पूछा कि मुकेश को किसने गोली मारी, जिसको लेकर दोस्तों ने कुछ नहीं बोला। घर वालों का कहना है कि दोस्त कुछ बताने को तैयार नहीं हैं, इसलिए ऐसे में हमें उन पर भी शक है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!