Delhi: साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर, फ्लाईओवर से गिरा नीचे, हुई मौत

देश की राजधानी दिल्ली के बदरपुर इलाके में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बदरपुर पर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार एक कार ने साइकिल

देश की राजधानी दिल्ली के बदरपुर इलाके में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बदरपुर पर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार एक कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से साइकिल सवार साइकिल सहित नीचे गिर पड़ा। पीसीआर वैन ने उसे एम्स ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये दर्दनाक हादसा बुधवार की सुबह सात बजे हुआ। मूल रूप से औरेया, यूपी के रहने वाले हरगोविंद आली गांव, सरिता विहार में रहते थे। उनके साथ उनके गांव के और भी लोग रहते थे। वह एक सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी पर थे। वह बुधवार को साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। उन्होंने बदरपुर फ्लाईओवर का रास्ता लिया। जब वह फलाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से एक विटारा कार ने बांयी साइड से जबरदस्त टक्कर मार दी।

हरगोविंद साइकिल सहित हवा में उछले और फिर 30 फीट की ऊंचाई से साइकिल सहित नीचे गिरे। जिस वजह से उनका सिर फट गया। उसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दोपहर को उनके घरवालों को सौंप दिया।

मौके से भागा नहीं कार चालक

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विटारा कार चालक हादसे के बाद वहां से फरार नहीं हुए, बल्कि वह वहां पर रुका रहा। बदरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार किया। कार को भी जब्त कर लिया है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!