Delhi Doctor Murder: दिल्ली में डॉक्टर की गला रेत कर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

समलैंगिक समझ आपत्तिजनक हरकत करने पर न्यूट्रिशनिस्ट को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बता दें, यह मामला मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र के

समलैंगिक समझ आपत्तिजनक हरकत करने पर न्यूट्रिशनिस्ट को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बता दें, यह मामला मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र के छतरपुर एन्क्लेव का है। मृतक की पहचान ओडिशा निवासी 52 साल के संबित कुमार मोहंती से हुई। संबित पेशे से पैथोलॉजिस्ट थे।

वीरवार दोपहर पड़ोसियों ने उनको मृत बताया तो पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। जानकारी प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के साथ एफएसएल को उसी समय बुलाया गया। औपचारिकता पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस को छतरपुर एन्क्लेव में एक व्यक्ति की हत्या की मिली सूचना
हालांकि सीसीटीवी फुटेज ने हत्या का राज खोला और पुलिस को आरोपित तक भेजा है , जिसे हिरासत में लेकर मामले की जांच चल रही है। दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने कहा कि दोपहर करीब 12 बजे छतरपुर एन्क्लेव में एक युवक की हत्या की सुचना मिली। पुलिस की टीम पहुंची।

वहां की पुलिस के साथ एएटीएस, स्पेशल स्टाफ और बाकि की टीमों को जांच के लिए लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो आरोपित को सुराग मिला। उसके आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। वह न्यूट्रिशनिस्ट है और फूड सप्लीमेंट की सप्लाई का काम करता है।

संबित ने उसे फूड सप्लीमेंट सदस्यता के लिए अपने घर बुलाया था

दो हफ्ते पहले उसकी संबित से जान-पहचान हुई थी। संबित ने उसे फूड सप्लीमेंट सदस्यता के लिए अपने घर बुलाया था। बुधवार को आरोपित फूड सप्लीमेंट सदस्यता की जानकारी साझा करने के लिए संबित के घर गया।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!