Delhi Dry Day: दिल्ली में ये पांच दिन नहीं मिलेगी शराब, देखिए पूरी लिस्ट

देश की राजधानी दिल्ली में पीने के शौकीनों के लिए यह बेहद ही जरूरी खबर है। दिल्ली सरकार ने पुरानी एक्साइज पॉलिसी को आने वाले छह माह

देश की राजधानी दिल्ली में पीने के शौकीनों के लिए यह बेहद ही जरूरी खबर है। दिल्ली सरकार ने पुरानी एक्साइज पॉलिसी को आने वाले छह माह तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सरकारी अधिकारियों को यह फैसला भी दिया गया है कि वे नई पॉलिसी को जल्द से जल्द तैयार कर लें। एक अधिकारी ने यह भी बताया कि अभी नई पॉलिसी लागू होने के लिए तैयार नहीं है, इसीलिए हल ही में चल रही नीति को ही एक्सटेंड कर दिया गया है। इस अवधि के चलते ड्राई डे का भी एलन किया गया गया है। जी हां, जून तक आई लिस्ट के अनुसार दिल्लीवालों को निम्नलिखित पांच दिनों में शराब नहीं मिलेगी।

  • महावीर जयंती (4 अप्रैल 2023)
  • गुड फ्राइडे (7 अप्रैल)
  • ईद-उल-फितर (21-22 अप्रैल)
  • बुद्ध पूर्णिमा (5 मई 2023)
  • ईद-उल-जुहा (28-29 जून)

दिल्ली सरकार ने पिछले वर्ष 31 अगस्त को अपनी एक्साइज पॉलिसी 2021-22 तक लागू की थी। लेकिन उस पर प्राइवेट दुकानदारों को शराब के लाइसेंस को बांटने में अनियमितताओं और पक्षपात के इलज़ाम लगे। इस नीति के चलते 849 शराब की दुकानों के लाइसेंस प्राइवेट फर्म को दिए गए थे।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: दिल्ली के बवाना में गर्भवती बहू को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया, DCW ने पुलिस को भेजा नोटिस

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!