Delhi Earthquake: 24 घंटे के भीतर दिल्ली में दूसरी बार आया भूकंप, 2.7 रही तीव्रता

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बुधवार शाम करीब चार बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दें कि दिल्ली में ऐसा

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बुधवार शाम करीब चार बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दें कि दिल्ली में ऐसा लगातार दूसरे दिन हो रहा है और भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 2.7 मापी गई है। हालांकि आज भूकंप से झटके काफी हल्के लगे। इतना ही नहीं, कल देर रात 10.17 मिनट पर भी भूकंप के झटके काफी तेज़ महसूस किए गए थे। कल देर रात आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिंदू कुश क्षेत्र था।

6.6 तीव्रता का आया भूकंप:

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि अफगानिस्तान में भूकंप की गहनता लगभग 6.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र फैजाबाद से लेकर 133 किमी दूर दक्षिण पूर्व में हिंदू कुश क्षेत्र में था। भूकंप का केंद्र 156 किमी निचे था। भूकंप के झटके भारत के अलावा और भी अन्य जगह पर आया जो है, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान में भी महसूस किए गए।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: Delhi NCR समेत पुरे उत्तर भारत में तेज भूकंप के झटके, 6.6 रही तीव्रता, हर तरफ दहशत

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!