दिल्ली शिक्षा बोर्ड का इंटरनेशनल शिक्षा बोर्ड के साथ समझौता, ट्रेनिंग देंगे विदेशी एक्सपर्ट

DBSE ( दिल्ली बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन) के साथ इंटरनेशनल शिक्षा बोर्ड का बुधवार 11 अगस्त 2021 को हुआ एग्रीमेंट

DBSE ( दिल्ली बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन) के साथ इंटरनेशनल शिक्षा बोर्ड का बुधवार 11 अगस्त को हुआ एग्रीमेंट। इस समझौते के तहत अब विदेशों से एक्सपर्ट्स आएंगे और दिल्ली में बसे सरकारी स्कूलों में ट्रेनिंग देंगे। इसके ज़रिये विद्यार्थी अंतर्राष्ट्रीय लेवल की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इस बात की सूचना देते हुए अरविंद  केजरीवाल ने कहा कि यह दिल्ली के लोगो के लिए बहुत ख़ुशी की बात है कि अब हमारे बच्चे दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय लेवल की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि हमारे देश में 2 प्रकार की शिक्षा प्रणाली है, एक अमीर और एक गरीब लोगों के बच्चों के लिए। जिन लोगों के पास पैसा है वो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में और जो लोग गरीब हैं या जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है वो लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। आज इस समझौते के बाद दिल्ली के गरीब बच्चों को इंटरनेशनल लेवल की शिक्षा मिलेगी, जिस शिक्षा को बड़े-बड़े अमीर लोगों के बच्चे प्राप्त करना चाहते हैं, अब वैसी शिक्षा गरीब लोगों के बच्चों को प्रदान की जाएगी।

Aadhya technology

सूत्रों के अनुसार, एग्रीमेंट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विदेश से जो एक्सपर्ट्स आएंगे वो हमारे टीचर्स को ट्रेनिंग देंगे, साथ ही विद्यार्थियों का असेसमेंट कैसे होगा यह अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड तय करेगा। इसी के साथ विदेशी एक्सपर्ट्स यह भी बताएंगे कि हमारे यहां के स्कूलों में क्या-क्या कमिया हैं और इनसे कैसे उभरा जाएगा, जिसके ज़रिये हमारे स्कूल भी इंटरनेशनल लेवल के बनाए जा सकें।

  ये भी पढ़े: विकासपुरी थाने की टीम के हत्थे चढ़ा साइकिल चोर

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!