Delhi: नई दिल्ली स्टेशन पर पटरी से उतरी ईएमयू ट्रेन, रही 3 घंटे तक प्रभावित

देश की राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर सुबह 6:40 बजे एक लोकल EMU ट्रेन पटरी से उतरी। हादसे की वजह से

देश की राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर सुबह 6:40 बजे एक लोकल EMU ट्रेन पटरी से उतरी। हादसे की वजह से प्लेटफॉर्म नंबर दो से चलने वाली दो ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। बाकि की काफी ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म से संचालित किया गया। करीब 3 घंटे तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इससे हजारों यात्रियों को काफी समस्या परेशानी हुई।

ट्रेन नंबर 04960 पलवल से शकूर बस्ती EMU नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के ट्रैक पर 6:40 बजे सुबह डीरेल हुई। राहत की बात यह रही कि ट्रेन की रफ्तार अधिक नहीं थी वरना काफी बड़ा हादसा होता। हालांकि ट्रेन डीरेल होने की वजह से पेयजल लाइन कट गई। इससे हजारों लीटर पानी की बर्बादी भी हुई।

ट्रेन पटरी से उतरने के बाद 2 ट्रेनों को रद्द किया। इसमें शकूर बस्ती से नई दिल्ली के बीच ट्रेन नंबर 04416 और शकूर बस्ती से लेकर बल्लभगढ़ के बीच जाने वाली ट्रेन 04915 का संचालन रद्द कर दिया गया। दोनों लोकल ट्रेनें ही हैं। इनमें नियमित सफर करने वाले सभी लोग की संख्या बढ़ जाती है। दोनों ट्रेनों के कैंसिल होने की वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!