Delhi: राजीव चौक अंडरपास पर हिट एंड रन में हुई इंजीनियर की मौत

Delhi: राजधानी दिल्ली में बुधवार रात राजीव चौक अंडरपास पर एक अज्ञात वाहन के मोटरसाइकिल को गंभीर रूप से टक्कर मरने की वजह से

राजधानी दिल्ली में बुधवार रात को राजीव चौक में हुआ बड़ा हादसा, जहां पर अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिस पर सवार 2 युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गयी और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, वह सदर बाजार से नवरात्रि पूजन के लिए पूजा सामग्री खरीदकर घर को लौट रहे थे…..

आपको बता दें कि, पीड़ित शक्ति सिंह 30 सितंबर को ही अबू धाबी से वापिस आए थे, वहाँ पर वह एक इंजीनियर के रूप में काम करते थे और उनके छोटे भाई अविनाश सिंह भी एक इंजीनियर हैं…..

जिनका एक पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने कहा कि, यह घटना करीब रात 09:30 बजे कि है,जिस समय शक्ति और अविनाश सेक्टर 47 में अपने घर कि और जा रहे थे……

खबर के मुताबिक, “शक्ति मोटरसाइकिल चला रहे थे. जैसे ही वह राजीव चौक अंडरपास में आए, इतने में ही एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. साथ ही दोनों गिर गए. और उसी समय शक्ति की मौत हो गई, जबकि अविनाश को गंभीर चोटें आईं, ”उनके भाई अभिषेक सिंह ने कंप्लेंट में कहा…..

पुलिस ने कहा, कि दोनों भाइयों को हीरो होंडा चौंक के एक पास में ही अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शक्ति को मृत घोषित कर दिया, अविनाश को काफी चोटे आई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की अभी पहचान नहीं हो पाई है.

Aadhya technology

ये भी पढ़े: ओखला के कॉटन गोदाम में लगी भयंकर आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!