Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया फर्जी पायलट, बनाया फर्जी ID कार्ड

देश की राजाधानी दिल्ली के IGIA पर एक फर्जी पॉयलट को पकड़ा गया है. दरअसल, एक शख्स पायलट की ड्रेस में एयरपोर्ट पर घूमता हुआ दिखाई

देश की राजाधानी दिल्ली के IGIA पर एक फर्जी पॉयलट को पकड़ा गया है. दरअसल, एक शख्स पायलट की ड्रेस में एयरपोर्ट पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा था. जब अधिकारियों को इस बात का कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने मामले की जांच की. जिसके बाद पूरे मामले का पता लगा. फिलहाल CISF ने फर्जी पायलट को पुलिस के हवाले किया. आरोपी यूपी के गौतमबुद्ध नगर का निवासी है.

जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल को एयरपोर्ट स्काईवॉक के लगभग एक युवक पायलट की यूनिफॉर्म में नजर आया. जिसके बाद जब उससे पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह सिंगापुर एयरलाइंस में पायलट है. उसके गले में एक आईडी कार्ड भी था.

आरोपी की शिनाख्त 24 वर्ष के संगीत सिंह से हुई, जो गौतमबुद्धनगर का निवासी है. आरोपी ने बिजनेस कार्ड मेकर App से सिंगापुर का फर्जी कार्ड बना लिया था. जिसके बाद उसने द्वारका इलाके से पायलट की यूनिफॉर्म ले थी.

जब जांच हुई तो पता चला कि आरोपी ने वर्ष 2020 में मुंबई से 1 साल का एविएशन हॉस्पिटेलिटी कोर्स किया था. वह अपने परिवार से भी झूठ बोल रहा. वह घरवालों को बताता रहा कि वह एक पायलट है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!