दिल्ली: सरकारी अस्पताल में महिला मरीज से हुई छेड़छाड़, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली के सरकारी अस्पताल में जिस महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था, उसकी मौत हो गई है। छेड़छाड़ के

देश की राजधानी दिल्ली के सरकारी अस्पताल में जिस महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था, उसकी मौत हो गई है। छेड़छाड़ के आरोपी फैज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ताबिक, 23 जून 2025 को जेपीसी अस्पताल में एक महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ की सूचना थाना न्यू उस्मानपुर को प्राप्त हुई। पूछताछ में पता चला कि वह 21 जून को अस्पताल में भर्ती हुई थी और इलाज के चलते 23 जून को जब वह वार्ड से बाहर गई तो उसके साथ छेड़छाड़ की घटना की सुचना मिली। जिसके बाद थाना न्यू उस्मानपुर ने कानून की उचित धाराओं के चलते कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि महिला को विशेष इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। उसकी एमएलसी के मुताबिक जांच के वक्त कोई बाहरी चोट नहीं मिली गई। आज जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली है कि इलाज के चलते मरीज महिला की मृत्यु हो गई है। इस मामले में दर्ज किया है और पीएमई रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हालही में नेहा मर्डर केस में गिरफ्तार हुआ था तौफीक नाम का आरोपी
हालही में दिल्ली से एक और केस सामने आया था। दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट जिले के ज्योति नगर इलाके में नेहा मर्डर मामले में आरोपी तौफीक को गिरफ्तार किया था। आरोपी घटना के बाद से पुलिस को चकमा देने की कोशिश की थी पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!