दिल्ली

Delhi Film Policy: दिल्ली में फिल्म बनाने पर मिलेगी 3 करोड़ की सब्सिडी

दिल्ली कैबिनेट ने राजधानी दिल्ली की बेहतर ब्रांडिंग के लिए फिल्म नीति 2022 को मंजूरी दे दी है। डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने ये जानकारी दी

दिल्ली कैबिनेट ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बेहतर ब्रांडिंग के लिए फिल्म नीति 2022 को मंजूरी दे दी है। ये जानकारी दिल्ली के डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिये दी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल आश्वासन दिया था कि दिल्ली सरकार देश में ‘सबसे प्रगतिशील’ फिल्म नीति लेकर आएगी, जिससे मनोरंजन उद्योग को बड़ी मदद मिलेगी।

दिल्ली फिल्म नीति की प्रमुख बातें ये हैं:
    • दिल्ली फिल्म नीति के तहत निर्माताओं का समर्थन करने के लिए ️50 करोड़ दिल्ली फिल्म फंड रखा गया है।
    • दिल्ली फिल्म नीति के तहत अन्य फिल्म उत्सवों की तरह दिल्ली का अपना अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव होगा।
    •  दिल्ली में शूटिंग करने वालों को अधिक लाभ देने के लिए दिल्ली फिल्म कार्ड बनाया जायेगा।
    • फिल्म नीति के अन्तर्गत दिल्ली बेस्ड आर्टिस्ट्स को सम्मानित करने के लिए एक अवार्ड की शुरुआत की जायेगी।

Aadhya technology

ये भी पढ़े: दिल्ली विश्वविद्यालय बनाएगा पीएचडी डिग्री देने में रिकॉर्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button