राजधानी में लॉन्च होने जा रही है दिल्ली फिल्म पॉलिसी, जानें क्या है इसके फायदे

राजधानी दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को फिल्म पॉलिसी लॉन्च होने जा रही है। जानें किसको इसका फायदा मिलेगा।

राजधानी दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को फिल्म पॉलिसी लॉन्च होने जा रही है। अधिकारीयों का कहना है कि फिल्म निर्माताओं को आतिथ्य सेवाओं पर सब्सिडी और छूट दी जाएगी। इसके अलावा सरकार सिंगल विंडो ई-क्लियरेंस भी मुहैया कराएगी। इन सब का उदेश्य राजधानी में फिल्म की शूटिंग और अन्य गतिविधियों को बढ़ाना है।

बता दें कि ये फिल्म पॉलिसी पर्यटन और परिवहन विकास निगम ने तैयार की है। वही दिल्ली सरकार ने दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और दिल्ली फिल्म एक्सीलेंस अवार्ड इस पॉलिसी की दो विशेषताएं है।

एक अधिकारी ने कहा कि इससे दिल्ली को सिल्वर स्क्रीन पर ज्यादा कवरेज मिलेगा। वही कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस पॉलिसी के तहत दिल्ली को फिल्म शूटिंग का केंद्र बनाना है। जिसके लिए 50 करोड़ रूपये से दिल्ली फिल्म कोष बनाया जायेगा।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह एक अत्यंत प्रगतिशील नीति है। जिसे फिल्म प्रचार और पर्यटन नीतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस पॉलिसी से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा और रोजगार के कई मौके मिलेंगे।

Tez Tarrar App
यह भी पढ़े: भीषण गर्मी में आप उठा सकते है दिल्ली की इन खूबसूरत झीलों का मजा

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!