Delhi Fire : गैस कनेक्शन के दौरान हादसा, आग में 3 लोग झुलसे

जगजीवन नगर में आइजीएल हर एक घर में पीएनजी गैस कनेक्शन दे रहा है। सोमवार को वह कनेक्शन चालू करते वक्त एक घर में घटना हो

जगजीवन नगर में आइजीएल हर एक घर में पीएनजी गैस कनेक्शन दे रहा है। सोमवार को वह कनेक्शन चालू करते वक्त एक घर में घटना हो गयी।

टेस्टिंग के लिए जैसे ही टेक्नीशियन ने रसोई में चूल्हा जलाया तो वहां पर आग लग गई और काफी जोरदार धमाका हुआ जिसमें एक किशोर सहित 2 लोग उसमे झुलस गए। धमाका इतना तेज़ था कि रसोई का लकड़ी का दरवाजा फटकर दूर जाकर गिरा।

झुलसे अस्पताल में भर्ती

लकड़ी से बना मुख्य दरवाजा तथा कमरे का दरवाजा टूट गया। रसोई के सामने छत पर लगी हुई लोहे की जाली का एक पैन भी टूट गया। झुलसे प्रिंस (14) और टेक्नीशियन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया हुआ है। किशोर के घरवालों का आरोप है कि गैस रिसाव की वजह से यह हादसा हुआ है।

उधर, igl का पक्ष है कि उनके कनेक्शन से कोई भी गैस लीक नहीं हुई, रसोई में रखे एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण यह हादसा हुआ है। मानसरोवर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टेस्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सोमवार को प्रिंस, उसका छोटा भाई तथा उसके चाचा की बेटी श्वेता घर पर थे। दोपहर को एक बजे आईजीएल से एक टेक्नीशियन कनेक्शन चालू करने आया।

जैसे ही उसने कनेक्शन चालू किया और टेस्टिंग के लिए चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई, किचन से आग का गोला उठा। तेज धमाका भी हुआ।

इसमें प्रिंस और किचन के बाहर खड़ा टेक्नीशियन झुलस गया। प्रिंस की मां रीना का आरोप है कि टेक्नीशियन ने लापरवाही बरती।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!