Delhi Fire: जगतपुरी में बैट्री बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, दो की मौत, एक जख्मी

देश की राजधानी दिल्ली में अवैध फैक्ट्रियों में आग लगने से मौत होने के मामले थम नहीं रहे। 24 जून को रिठाला में बैग और नैपकिन बनाने की

देश की राजधानी दिल्ली में अवैध फैक्ट्रियों में आग लगने से मौत होने के मामले थम नहीं रहे। 24 जून को रिठाला में बैग और नैपकिन बनाने की अवैध फैक्ट्री में आग लगने से 4 लोगों की मृत्यु के मामले में घटना को लोग भूले नहीं थे कि मंगलवार की रात को जगतपुरी थाना क्षेत्र में बैट्री बनाने की अवैध फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

इस हादसे में 2 कर्मचारियों की मौत हो गई। आग लगने पर 35 गज के 4 मंजिला मकान में 10 लोग फंस गए। आग पहली मंजिल पर बनी हुई फैक्ट्री में लगी थी, जिसका धुंआ पूरे घर के अंदर भर गया। एक युवक ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से गली में कूदकर अपनी जान बचाई।

मामले की जानकारी प्राप्त होते ही दमकल और पुलिस की टीम वहां पर गयी और अंदर फंसे हुए 10 लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें 6 लोगों को सुरक्षित निकालने में पुलिस सफल रही, जबकि झुलसी हुई हालत में 3 और ऊपर से कूदने से घायल शख्स को डा. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने तनवीर तथा नुसरत को मृत बता दिया।

वहीं, आसिफ की हालत अधिक खराब होने पर उसे जीटीबी अस्पताल रेफर किया। कूदने से घायल हुए फैजल का हेडगेवार में ही इलाज चल रहा है। दमकल की 9 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। जगतपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फैक्ट्री मालिक तस्लीम किराये पर जगह लेकर ये फैक्ट्री चला रहा था। वैसे आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि पुराना गोविंदपुरा में चार मंजिला मकान की पहली मंजिल पर आग लगी है।

पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। धुंआ ऊपरी मंजिल तक भरा हुआ था। दमकल की गाड़ियां अंदर तक नहीं जा सकीं तो करीब 60 मीटर दूर से पाइप द्वारा पानी पहुंचाया गया। 9 लोगों को बाहर निकाला गया। एक युवक पहले ही बाहर आ गया था। 2 लोगों की मौत हुई है और 2 का अभी भी इलाज चल रहा है।

मकान की पहली मंजिल पर मोबाइल फोन के पावर बैंक बनाने की फैक्ट्री थी। दूसरी मंजिल पर लहंगे की फैक्ट्री थी। खुरेजी के रहने वाले फैजल ने पुलिस को कहा कि हादसे के समय पहली मंजिल की फैक्ट्री में वह 4 कर्मचारी थे। अचानक आग लगी और फैक्ट्री में फैल गई। वह जान बचाने के लिए बालकनी से गली में कूद गया। आग कैसे लगी उसे नहीं पता।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!