Delhi Fire: दिल्ली के वसंत विहार में देखते ही देखते पांच दुकानों में लगी आग
देश की राजधानी दिल्ली के वसंत विहार के सी ब्लॉक में एक दुकान में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग एक दुकान से आग

देश की राजधानी दिल्ली के वसंत विहार के सी ब्लॉक में एक दुकान में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग एक दुकान से आग धीरे-धीरे बाकि की दुकानों में भी आग फैल गई। देखते ही देखते 5 दुकानें जल गईं।
आग लगने से आसपास हर तरफ अफरातफरी मच गई। आग लगते ही इस मामले की जानकारी दमकल को दी गयी। जिसके बाद एक-एककर दमकल की 10 गाड़ियां मोके पर पहुंचीं।
कड़ी मेहनत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया पर तब तक पांच दुकानें चपेट में आ चुकी थीं। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई नुकसान नहीं हुई।









