देश की राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू भवन में भीषण आग लगने की खबर आई है। बता दें, कि इस भवन के सर्वर रूम में आग लगी है। आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची है। दिल्ली फायर सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर लाल नेहरू भवन में आग लगने की सुचना प्राप्त हुई है। जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियां घटना स्थल पर भेजा गया। आग एक सर्वर रूम में लगी थी। जिसे वक्त रहते काबू कर लिया गया।
#WATCH दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू भवन में आग लगी। दमकल की 6 गाडियां मौके पर भेजी गईं। आग एक सर्वर रूम में लगी थी और उस पर काबू पा लिया गया है: दिल्ली फायर सर्विस
(वीडियो जवाहर लाल नेहरू भवन के बाहर की है) pic.twitter.com/DSAb5Oe5Lf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2023
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल