Delhi Fire News: LNJP Hospital में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

Delhi Fire News: दिल्ली के लोकनायक हॉस्पिटल (LNJP Hospital) के इमरजेंसी वार्ड में आग लगने की खबर सामने आयी है। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

Delhi Fire News: दिल्ली के लोकनायक हॉस्पिटल (LNJP Hospital) के इमरजेंसी वार्ड में आग लगने की खबर सामने आयी है। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

आपको बता दें की इस घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुँच गई। इस घटना के दौरान किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई। इसके बाद अस्पताल में खलबली मच गई। हालांकि आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दे दी गई और मरीजों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है।

इसके बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के बाद वहां मौजूद गार्ड्स और डॉक्‍टरों ने अस्‍पताल के स्टाफ के साथ मरीजों और उनके तीमारदारों को तत्‍काल बाहर निकाल लिया था। आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Delhi News: चचेरे भाई पर नाबालिग बहन के साथ कुकर्म करने का आरोप

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!