Delhi Firing: दिल्ली के पंजाबी बाग में मोबाइल ने बचाई युवक की जान, जानें कैसे
देश की राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में दो घरो के बीच हुए झगड़े के बाद गोली चलने की वजह से शख्स की जान बच गई. दरअसल

देश की राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में दो घरो के बीच हुए झगड़े के बाद गोली चलने की वजह से शख्स की जान बच गई. दरअसल, गोली पैंट की जेब में पड़े हुए फ़ोन पर जा लगी और निशाने पर आए युवक की जान बच गई.
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अनुसार, कुछ दिनों पहले दो परिवारों के झगड़ा हुआ था. उसी को लेकर रविवार को एक घर से शांति अपने बेटे अर्जुन, कमल तथा देवर जितेंद्र के साथ पड़ोसी के घर पर मामले में सुलह करने के लिए पहुचीं.
बात बिगड़ने पर हुई मारपीट
बातचीत के चलते विवाद हल होने के बदले काफी बिगड़ गया और दोनों घर में एक बार फिर से झगड़ा हो गया. झगड़े के चलते दूसरे घर के सतनाम, साहिल, नसीब और रितिक ने शांति और उसके घरवालों की पिटाई कर दी. जब शांति और उसका परिवार वहां से भागा तो दूसरे लोगों ने उनका पीछा किया.
दोनों पक्ष की शिकायत पर अलग-अलग केस दर्ज
दूसरे परिवार के लोगों के रुख से नाराज शांति के बेटे अर्जुन ने बंदूक निकालकर गोली चलाई, जो रितिक की जेब में रखे मोबाइल पर लगी. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग केस दर्ज किया है. साथ ही गोली चलाने वाले आरोपी को पकड़ लिया है.
इससे पहले घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंची दिल्ली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. साथ ही सभी वहां के नागरिकों से अपील की है कि वह आपसी विवाद को शांति से सुलझाने की कोशिश करें.









