Delhi Flood Relief: 4 बड़े Trunk Drains शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री Rekha Gupta के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने राजधानी की drainage system को modernize करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान...

Delhi Flood Relief: 4 बड़े Trunk Drains शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत
New Delhi : मुख्यमंत्री Rekha Gupta के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने राजधानी की drainage system को modernize करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत दिल्ली के चार बड़े नालों- Mundka Halt-Supplementary Drain, MB Road Storm Water Drain, Kirari-Rithala Trunk Drain और Rohtak Road (NH-10) Storm Water Drain को Drainage Master Plan के अहम हिस्से के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 1970 के दशक में दिल्ली के sewer और drainage सिस्टम को लेकर Drainage Master Plan बनाया गया था। बढ़ती आबादी और urbanization के बावजूद इसमें अपेक्षित बदलाव नहीं हो पाए, जिससे शहर में हर मॉनसून के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ती रही। नई परियोजनाओं के माध्यम से अब इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
पश्चिमी दिल्ली में ट्रंक ड्रेन परियोजना
किराड़ी, मुंडका, बवाना और नांगलोई विधानसभा क्षेत्रों में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए रेलवे लाइन के समानांतर 4.5 किलोमीटर लंबा ट्रंक ड्रेन बनाया जा रहा है। इसे सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस ड्रेन का डिज़ाइन 1,520 एकड़ के catchment area से आने वाले वर्षा जल को संभालने के लिए किया गया है। डिस्चार्ज क्षमता 760 cusec रखी गई है, ताकि मॉनसून के दौरान भी जल निकासी smooth रहे।
दक्षिण दिल्ली का पुनर्गठन
लाडो सराय टी-पॉइंट से प्रह्लादपुर तक फैले क्षेत्र में MB Road Storm Water Drain का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना में सड़क की कुल लंबाई 11.38 किलोमीटर है और दोनों ओर मिलाकर ड्रेन की कुल लंबाई 22.76 किलोमीटर होगी। इस कार्य की अनुमानित लागत 387.84 करोड़ रुपये है और इसे PWD department द्वारा 2.5 साल में पूरा किया जाएगा। परियोजना में पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन, फुटपाथ निर्माण और बिजली, जल बोर्ड जैसी यूटिलिटीज़ का शिफ्टिंग भी शामिल है।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली का समाधान
किराड़ी से रिठाला तक 7,200 मीटर लंबा ट्रंक ड्रेन बनाया जा रहा है। इसकी डिज़ाइन डिस्चार्ज क्षमता 1,160 cusec रखी गई है और अनुमानित लागत 250.21 करोड़ रुपये है। वर्तमान में लगभग 600 मीटर निर्माण पूरा हो चुका है और पेड़ काटने की अनुमति मिलने के बाद बाकी काम तेजी से पूरा किया जाएगा।
रोहतक रोड पर सुधार कार्य
रोहतक रोड (NH-10) पर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का सुधार युद्ध स्तर पर जारी है। इसमें नांगलोई रेलवे मेट्रो स्टेशन के पास किराड़ी सुलेमान ड्रेन से हिरण कूदना ड्रेन तक निर्माण और सुधार किया जा रहा है। परियोजना की अनुमानित लागत 184 करोड़ रुपये है और मार्च 2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि यह Drainage Master Plan दिल्ली की बढ़ती urbanization, population pressure और climate change को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य ट्रंक ड्रेनों की क्षमता बढ़ाकर वर्षा जल को सुरक्षित और तेज़ी से यमुना तक पहुंचाना, sewer प्रणाली पर दबाव कम करना और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद दिल्लीवासियों को हर मॉनसून में जलभराव और flooding की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़े: मकर संक्रांति पर PM Modi का बड़ा फैसला, ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होगा PMO









