/* */

दिल्ली: एक ही लड़की को पसंद करते थे दोस्त, एक ने की दूसरे की हत्या

देश की राजधानी दिल्ली में एक मैकेनिक के किराए के घर में जाकर दोस्त ने ही चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. यह हादसा पश्चिमी दिल्ली के महिंद्रा

देश की राजधानी दिल्ली में एक मैकेनिक के किराए के घर में जाकर दोस्त ने ही चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी. यह हादसा पश्चिमी दिल्ली के महिंद्रा पार्क का है. मृतक की उम्र 33 वर्ष थी.

पुलिस के अनुसार, मृतक जाहिद हत्यारे को जानता था तथा प्रेम प्रसंग में उसकी जान चली गई है. हत्या के आरोपी की शिनाख्त रवि से हुई है. कथित रूप पर दोनों के बीच किसी युवती को लेकर अनबन हुई।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि उन्हें शाम साढ़े चार बजे महिंद्रा पार्क पुलिस स्टेशन में चाकूबाजी का हादसा पीसीआर कॉल मिली. एक अधिकारी ने बताया, जाहिद तथा रवि एक महिला को जानते थे, जो चाकूबाजी के वक्त घर पर मौजूद थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘जाहिद ने घर पर महिला को रवि के साथ देखा, जिस पर उनके बीच काफी बहस हुई थी. जिसके बाद रवि ने जाहिद को चाकू मारा और जिससे उसकी मृत्यु हो गई.’

हालांकि इसके चलते दोनों की बीच काफी हाथापाई हुई, जिसमें रवि को चोटें आईं है. रिपोर्ट के अनुसार, उसने अपने दोस्त जाहिद को चाकू लगने के बाद खुद पुलिस को फोन किया.

अधिकारी ने बताया, ‘रवि ने खुद पुलिस को फोन किया और मामले की सुचना दी. रवि का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.पुलिस ने कहा कि रवि के साथ-साथ महिला से भी पूछताछ की जाएगी.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!