Delhi के Government Quarters जर्जर हालत में तब्दील, इमारत ढहने का है खतरा

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 3 में स्तिथ DGE Residential Complex की हालत बहुत ही ज़्यादा खराब हैं।वहा पर रहने वाले लोगों ने कई बार इस चीज़ पर अपनी शिकायत दर्ज की हैं।

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 3 में स्तिथ DGE Residential Complex की हालत बहुत ही ज़्यादा खराब है। हमारी जानकारी के अनुसार वहां पर रहने वाले लोगों ने कई बार इस चीज़ पर अपनी शिकायत दर्ज की है। परंतु उनकी किसी भी शिकायत पर कोई भी सुनवाई नहीं होती।

वहां पर रहने वाले लोगो का कहना हैं कि यह फ्लैट्स उन्हें अच्छी सरकारी नौकरी के चलते दिल्ली सरकार द्वारा अलॉट किये गए है। उन्हें बने हुए सिर्फ 9 साल हुए हैं। परंतु वहां के हर एक फ्लैट में सीलन जैसी गंभीर समस्या हैं।

हमारी जानकारी के मुताबिक उन अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों को डर बना रहता है कि कही उनकी बिल्डिंग डेहे ना जाए। उस अपार्टमेंट की बिल्डिंग में जगह जगह से दरार आ रही हैं।

Tez Tarrar App

वहां पर रहने वाले निवासियों का कहना है कि हम सरकारी कर्मचारी हैं। इसके बाद भी मुलभूत सुविधा के लिए काफी महनत करनी पड़ती हैं। पहले हमे यह अपार्टमेंट बहुत मुश्किल से मिलता हैं और मिलने के बाद हमे ऐसी हालत वाली बिल्डिंग में रहना पड़ता हैं।

आपको बता दे कि वहां के एक फ्लैट की हालत तो ज़्यादा ही ख़राब है। वहां हाल ही में सीलन की वजह से पंखा गिर गया था। वहां पर रहने वाली एक लड़की बाल बाल बची थी। उनका कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द वहां की हालत सुधारने पर काम करने की ज़रूरत हैं।

ये भी पढ़े: Parking को लेकर हुई बहस, तो पड़ोसी सर फोड़ कर हुआ फ़रार

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!