दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है आधुनिक कुएं का निर्माण, जानें इसकी खूबियां

दिल्ली सरकार एक ऐसे आधुनिक कुंए का निर्माण करने जा रही है जो रोज़ाना 90 लाख लीटर पानी निकालने की क्षमता रखेगा

दिल्ली सरकार एक ऐसे आधुनिक कुंए का निर्माण करने जा रही है जो रोज़ाना 90 लाख लीटर पानी निकालने की क्षमता रखेगा। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार 6 सितंबर को दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारीयों के साथ मिलकर, अक्षरधाम और सोनिया विहार में तैयार हो रहे आधुनिक कुएं का दौरा किया था।

आपको बता दें कि ऐसे आधुनिक कुओं का निर्माण दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग (आई एंड एफ.सी) और लोक निर्माण विभाग भी कर रहे हैं, जोकि अक्षरधाम और हिरंकी में अलग-अलग प्रकार के डिज़ाइनों और तकनीकों के साथ तैयार किया जा रहा है।

खबर के मुताबिक, सोनिया विहार में तैयार होने वाला आधुनिक कुआं जोकि सरकार के दिल्ली जल बोर्ड द्वारा बनवाया जा रहा है, उसकी तकनीक को ‘इन -हाउस’ डेवेलोप किया गया है।

Insta loan services

सूत्रों के मुताबिक, यह कुआं दिल्ली जल बोर्ड के बाकी कुओं से बिल्कुल अलग है। इस कुएं की खासियत यह है कि इसकी दीवारों कई सारे छेद बनाए गए हैं जिनकी सहायता से जल की निकासी और उसके संग्रह में मदद मिलेगी। एक बार यह कुआं पूरी तरीके से तैयार हो जाए तो यह प्रतिदिन 90 लाख लीटर पानी ज़मीन से निकालने की क्षमता रखता है।

ये भी पढ़े: Bollywood Actor रजत बेदी ने रोड पार करते शख्स को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!