दिल्ली सरकार Food Truck के लिए ढूंढ रही हैं टर्मिनल, इससे 25000 लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों को रोजगार का एक बड़ा मौका देने जा रही है। एक ही जगह मिल जाएगा लाइसेन्स और NOC। जानें कैसे

दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों को रोजगार का एक बड़ा मौका देने जा रही है। दरअसल दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग फूड हब विकसित करने के लिए टर्मिनल और बस डिपो की पहचान कर रहा है।
बता दें कि हाल ही में सरकार द्वारा हुई बैठक में ऐसे बस डिपो और टर्मिनल की पहचान करने के लिए कहा है, जहां फूड कोर्ट या फूड प्लाजा स्थापित किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट पर काम चालू हो गया है।
वही दिल्ली परिवहन विभाग यानी डीटीसी इस संबंध में काम कर रही है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से सरकार 25000 रोजगार पैदा करना चाहती है।
जानकारी के लिए बता दें कि नए पॉलिसी के अनुसार केवल सम्बंधित लाइसेन्स और NOC लेना होगा। ये सिंगल विंडो प्रोग्राम से लिया जायेगा। जिसके बाद आप फूड ट्रक या हब चला सकते है।
यह भी पढ़े: दिल्लीवालों को मिलेगी जाम से मुक्ति, बनने जा रहे हैं 6 लेन वाले 2 फ्लाईओवर










