दिल्ली सरकार बना रही है ‘दिल्ली बाज़ार पोर्टल’, ग्राहक-दुकानदारों को फायदा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज बताया कि दिल्ली सरकार 'दिल्ली बाज़ार' के नाम से एक पोर्टल की शुरुआत कर रही है

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज बताया कि दिल्ली सरकार ‘दिल्ली बाज़ार’ के नाम से एक पोर्टल की शुरुआत कर रही है। आपको बता दें कि इस पोर्टल का मकसद केवल कारोबार और व्यापर को बढ़ाना है।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि इस पोर्टल की मदद से हर कारोबारी को, व्यापारी को, उद्योगपति को और प्रत्येक छोटी-बड़ी दुकानों को जोड़ा जाएगा।

केजरीवाल ने आगे बताया कि ‘दिल्ली बाज़ार’ पोर्टल पर कारोबारी-व्यापारी अपनी सर्विसेस को दिखा सकते हैं। इस वेबसाइट पर वर्चुअल मार्केट तैयार किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, जैसे दिल्ली में खान मार्केट है, वैसा ही खान मार्केट पोर्टल पर भी होगा। दिल्ली का लगभग हर बाज़ार इस पोर्टल में होगा, इतना ही नहीं बल्कि ग्राहक इस वेबसाइट के ज़रिए ही खरीददारी भी कर सकते हैं।

फ़िलहाल इस पोर्टल पर अभी काम शुरू ही किया है और अगले वर्ष अगस्त तक इसके तैयार होने की संभावना है।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: Delhi Crime News: निज़ामुद्दीन में चाकू मारकर दो लोगों की बेहरहमी से हत्या

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!