Shramik Mitra Yojna: दिल्ली सरकार ने शुरू की श्रमिक मित्र योजना, मज़दूरों को फायदा

राजधानी दिल्ली के निर्माण के काम में लगे मज़दूरों के लिए दिल्ली सरकार ने Shramik Mitra Yojna को 08 नवंबर 2021 से शुरू किया है

Shramik Mitra Yojna: राजधानी दिल्ली के निर्माण के काम में लगे मज़दूरों के लिए दिल्ली सरकार ने श्रमिक मित्र योजना (Shramik Mitra Yojna) को 08 नवंबर 2021 से शुरू किया है। आपको बता दें कि इस योजना को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया द्वारा लॉन्च किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिक नागरिकों को लाभ पहुंचाना है। इसी के साथ केजरीवाल सरकार ने यह आदेश भी जारी किया है कि राजधानी में काम कर रहे अनस्किल्ड (अकुशल), सेमी-स्किल्ड (अर्धकुशल) और अन्य जितने भी श्रमिक मज़दूर है, उनका महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा।

खबर के मुताबिक, मज़दूरों के वेतन के नए रेट्स 1 अक्टूबर से लागू किए जा चुके हैं। जिसमें अनस्किलड मज़दूरों का मासिक वेतन 15,908 से बढ़ाकर 16,064, सेमी-स्किल्ड मज़दूरों का महीने का वेतन 17,537 से बढ़ाकर 17,693 और कुशल मज़दूरों का वेतन 19,291 रूपये से बढ़ाकर 19,473 रूपये कर दिया गया है।

इसके अलावा सुपरवाइज़र और क्लेरिकल एम्प्लॉएंस के मासिक वेतन में भी इज़ाफ़ा किया गया है।

इसमें जितने भी गैर मीट्रिक कर्मचारी है उनका महीने का वेतन 17,537 से बढ़ाकर 17,693, नॉन ग्रेडुएट एम्पलॉईस का वेतन 19,291 से बढ़कर 19,473 रूपये और जितने भी ग्रेजुएट एवं अधिक शिक्षा प्राप्त करने वाले मज़दूर है उनका मासिक वेतन 20,976 से बढ़कर 21,184 कर दिया गया है।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: Delhi Crime: युवक ने एकतरफ़ा प्यार में युवती को मारी गोली, खुद भी किया सुसाइड

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!