दिल्ली सरकार जरूरतमंदों को देगी फ्री चीनी, जानें कितने लोगों को होगा लाभ
देश की राजधानी दिल्ली में सरकार ने अब जरूरतमंदों के लिए एक बड़ा एलान किया है। बता दें, अब जरूरतमंद को मुफ्त में चीनी दी जाएगी।

देश की राजधानी दिल्ली में सरकार ने अब जरूरतमंदों के लिए एक बड़ा एलान किया है। बता दें, अब जरूरतमंद को मुफ्त में चीनी दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने शहर में अंत्योदय अन्य योजना के चलते मुफ्त में चीनी बांटने का निर्णय किया है। दिल्ली सरकार ने वंचित परिवारों की मुश्किलों को कम करने और सभी के लिए खाद्य सुरक्षा प्रदान करवाने के उद्देश्य से गरीबों को मुफ्त में चीनी देने की गुरुवार को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय की और से इस बात की जानकारी दी गई। सरकार के इस निर्णय से 2 लाख 80 हजार लोगों को लाभ होगा।
दिसंबर तक मिलेगी मुफ्त चीनी
केंद्र द्वारा NFSA के चलते सभी एनएफएसए लाभार्थियों को गेहूं और चावल के साथ फ्री खाद्यान्न के साथ, दिल्ली सरकार ने अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थियों को चीनी सब्सिडी के रूप में फ्री चीनी देने का फैसला लिया है।
बाढ़ पीड़ितों 10 हजार रुपये देने की मंजूरी
मुफ्त चीनी बांटने पर दिल्ली सरकार को कम से कम 1.1 करोड़ रुपये का खर्च मिलेगा। महामारी के चलते, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के रूप से राशन अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक की अवधि के लिए लाभार्थियों के बीच फ्री में वितरित हुआ था। जिसको बाद में मई 2021 से मई 2022 तक बढ़ा दिया गया था। सीएम ऑफिस की और से कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दिल्ली सरकार हर प्रभावित घर को 10,000 रुपये की अनुग्रह राशि देगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









