दिल्ली सरकार इस बार पद्म पुरस्कारों के लिए भेजेगी केवल इनके नाम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी सरकार के एक बड़े फैसले के बारे में जानकारी दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी सरकार के एक बड़े फैसले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह साल भी दिल्ली की ओर से पद्म पुरस्कारों के लिए केंद्र सरकार को नाम भेजे जाएंगे लेकिन वो नाम सिर्फ डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के होंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार ने एक Email Id  (padmaawards.delhi@gmail.com) भी दी है जिस पर जनता खुद उन डॉक्टरों के नाम बता सकती है जिन्होंने कोरोना के दौरान शानदार प्रदर्शन किया।

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा कि बीते डेढ़ साल से हमारे स्वास्थ्यकर्मी जिस तरह से परिश्रम कर लोगों की जान बचा रहे हैं उसके लिए हम सब उनके आभारी है। डॉक्टर, नर्स आदि अन्य सभी तरह के स्वास्थ्यकर्मी जिस तरह 24-24 घंटे काम कर रहे हैं उसके लिए देश ही नहीं पूरी दुनिया उनका शुक्रिया अदा करती है।

Tax Partner
केजरीवाल ने ये भी कहा कि देशभर में हमारी ही ऐसी सरकार है जिसने कोरोना से शहीद होने वाले फ्रंट लाइन वर्करों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी है। अब ये समय है कि सभी डॉक्टर, सभी स्वास्थ्यकर्मियों को ये बताने का कि हम उनके कितने शुक्रगुजार हैं।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन तक नहीं आएगा पेयजल

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!