दिल्ली सरकार फिर शुरू करेगी स्ट्रीट लाइट योजना, जानें क्या है पूरी खबर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्ट्रीट लाइट योजना को नए सिरे से आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्ट्रीट लाइट योजना को नए सिरे से आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। ये योजना सितंबर 2019 में शुरू हुई थी, लेकिन पिछले साल अप्रैल में महामारी के कारण इस पर रोक लगानी पड़ी थी। रिकॉर्ड से पता चलता है कि 1 नवंबर 2019 और 31 मार्च 2020 के बीच सरकार ने शहर के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में इस योजना के तहत लगभग 120,000 LED  स्ट्रीटलाइट्स लगाई थी।

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक इस योजना के तहत दिल्ली के 70 विधानसभा के हर क्षेत्रों में 3000 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। वहीं राज्य के बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम इस साल के अंत तक इसे नए सिरे से आगे बढ़ाने और 90,000 और LED लाइटें लगाने के लिए तैयार हैं। ये ध्यान रखते  हुए कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को उनमें से 3,000 मिलें।

Radhey Krishna Auto

अधिकारी ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 20 से 40 वाट के बीच की लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों में सेंसर होते हैं, जो दिन के उजाले में अपने आप बंद हो जाते हैं। वे आमतौर पर 5 साल की गारंटी के साथ आते हैं। ये योजना महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार की बड़ी योजना का हिस्सा है और इसका उद्देश्य शहर में ब्लैक स्पॉट को दूर करना है। 

 

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस विकासपुरी थाने की टीम ने 2 स्नैचर्स को धर दबोचा

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!