Delhi High Court:अदालत में हुई AI की एंट्री, पहला पायलट हाइब्रिड कोर्ट रूम शुरू
देश की राजधानी दिल्ली की अदालत में अब एआई ने दस्तक दे दी है। हाई कोर्ट में अब से ‘स्पीच टू टेक्स्ट फैसिलिटी’ से पहले AI पायलट

देश की राजधानी दिल्ली की अदालत में अब एआई ने दस्तक दे दी है। हाई कोर्ट में अब से ‘स्पीच टू टेक्स्ट फैसिलिटी’ से पहले AI पायलट हाइब्रिड कोर्ट रूम का भी उद्घाटन हुआ है।
इससे जजों का कार्य काफी आसान होगा। जज अपना फैसला सुनाएगा तो उसे ai डिक्टेशन लेगा यानी रिकॉर्ड खुद सब चीज रिकॉर्ड करेगा और टाइप करेगा। इससे वक्त की बचत होगी, साथ ही जजों और कोर्ट कर्मचारियों, खासकर टाइपिस्ट के काम की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
#WATCH | Delhi High Court gets its first Pilot Hybrid Court room with 'speech to text' facility. pic.twitter.com/NJYUvkImyn
— ANI (@ANI) July 20, 2024
दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन ने शुक्रवार को तीस हजारी कोर्ट में पहले एआई-सुसज्जित पायलट हाइब्रिड कोर्ट रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने एक डिजिटल कोर्ट ऐप भी लॉन्च हुआ। इस मौके पर जस्टिस मनमोहन ने बतया कि कानूनी हालत को बेहतर बनाने तथा न्याय देने में देरी को कम करने के लिए तकनीक का प्रयोग किये जाना चाहिए।
पायलट हाइब्रिड कोर्ट में साक्ष्य रिकॉर्डिंग के लिए स्पीच-टू-टेक्स्ट सुविधा है और डिजिटल कोर्ट एप्लिकेशन न्यायिक अधिकारी सभी ई-फाइल किए गए मामलों तक पहुंच सकते हैं।









