दिल्ली के हाईकोर्ट को मिली बम की धमकी, खाली कर बाहर निकाले जज और वकील

देश की राजधानी दिल्ली में बम की धमकी का सिलसिला अभी भी जारी है. अब दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की सुचना मिली है. यह धमकी

देश की राजधानी दिल्ली में बम की धमकी का सिलसिला अभी भी जारी है. अब दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की सुचना मिली है. यह धमकी कोर्ट की आधिकारिक मेल आईडी पर प्राप्त हुई है, जिससे सभी कोर्ट परिसर में काफी हड़कंप मच गया है.

धमकी से भरे हुए ईमेल में यह लिखा गया है कि, ‘पवित्र शुक्रवार विस्फोटों के लिए पाकिस्तान-तमिलनाडु की मिलीभगत, जज रूम/कोर्ट परिसर में 3 बम रखे हुए हैं. ईमेल में यह भी बताया गया है कि दोपहर 2 बजे तक कोर्ट को खाली किया जाए. ईमेल में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान की ISI और कुछ वहां के नेटवर्क मिलकर पुराने 1998 पटना ब्लास्ट जैसे हमले को दोहराने की साजिश कर रहे हैं. इसमें शाह फैसल नाम के युवक का जिक्र किया गया, जिससे यह संदेश आया है.

मेल में DMK नेताओं और उनके राजनीतिक समीकरणों का भी जिक्र किया गया है. इसमें बताया गया है कि पार्टी वारिसों को रोकने तथा बीजेपी-आरएसएस के खिलाफ लड़ाई छेड़ने के लिए आतंकवादी योजना बनाई गई है. इस धमकी के आते ही कोर्ट परिसर को उसी वक्त खाली किया जा रहा है. बम निरोधक दस्ते को वहां पर बुलाया गया है. वकीलों ने बताया है कि यहां कोई पैनिक नहीं है, जबकि जजों की चीफ जस्टिस के साथ मीटिंग चल रही है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!