Delhi Hit and Run Case: डिलीवरी ब्वाय की सड़क हादसे में हुई मौत, आरोपी फरार

देश की राजधानी दिल्ली के मुनिरका फ्लाईओवर के पास सोमवार की सुबह 27 साल के जोमैटो डिलीवरी ब्वाय हरेंद्र की सड़क हादसे में मृत्यु

देश की राजधानी दिल्ली के मुनिरका फ्लाईओवर के पास सोमवार की सुबह 27 साल के जोमैटो डिलीवरी ब्वाय हरेंद्र की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। वह अपनी बाइक किनारे पर खड़ी कर पैदल ही सड़क क्रॉस कर रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। मृतक के पिता सुरेश चंद शर्मा डीडीए में क्लास-4 कैडर में काम करते हैं।

पुलिस के अनुसार, सुबह 2:45 बजे आउटर रिंग, फुट ब्रिज के नीचे डीडीए फ्लैट्स गेट मुनिरका में सड़क हादसे में एक पीसीआर कॉल मिली। टीम वहां पर गयी तो देखा कि सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को एक अनजान वाहन ने टक्कर मार दी और वहां से फरार गया। घायल को सफदरजंग अस्पताल लेकर जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा लिया
मृतक की शिनाख्त हरेंद्र पुत्र सुरेश चंद शर्मा रहने वाले मकान नंबर 751, सेक्टर 1, आरके पुरम, नई दिल्ली के रूप में हुई। मृतक जोमैटो में डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। वह शादीशुदा था और उसका 6 महीने का एक बेटा है। पत्नी चेतना गृहणी हैं। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की जांच में जुटी हुई है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!