Delhi: घर के विवाद में पति ने पिया तेजाब, फिर कैंची से पत्नी को गोदा

दिल्ली के राज पार्क थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद में पहले तेजाब पिया उसके बाद फिर कैंची से पत्नी को गोदा। दोनों की हालत खराब देख,

दिल्ली के राज पार्क थाना क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू विवाद में पहले तेजाब पिया उसके बाद फिर कैंची से पत्नी को गोदा। दोनों की हालत खराब देख, बेटी ने जल्द में उन्हें अस्पताल भर्ती कराया। जहां से उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं, महिला का इलाज जारी है।

महिला की हालत बेहतर है, जबकि आरोपित की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। अस्पताल से मिली जानकारी सुचना के बाद वहां पहुंची पुलिस ने बेटी के बयान पर आरोपित पर हत्या के प्रयास में मामला दर्ज किया।

दंपती को अस्पताल में भर्ती कराने की मिली सूचना
जानकारी के मुताबिक, 55 साल के जोगिंदर और उनकी 50 साल की पत्नी अपने बच्चों के साथ सुल्तानपुरी एफ ब्लॉक में रहते हैं। वीरवार की देर रात पुलिस को मंगोलपुरी में संजय गांधी अस्पताल से जानकरी प्राप्त हुई कि एक दंपती को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पति ने पहले खुद तेजाब पिया, उसके बाद पत्नी पर हमला किया है। जानकरी पर अस्पताल गयी पुलिस ने पाया कि घायल महिला को बयान देने की हालत में नहीं है। जबकि आरोपित पति की हालत काफी गंभीर देख डॉक्टर्स ने उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया था।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!