Delhi: शकरपुर इलाके में पति ने पत्नी और साले की हत्या की, आरोपी मोके से फरार
देश की राजधानी दिल्ली के शकरपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों को इस बात का पता चला कि श्रेय जो की एक आईटी कंपनी में

देश की राजधानी दिल्ली के शकरपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों को इस बात का पता चला कि श्रेय जो की एक आईटी कंपनी में नौकरी करता है उसने अपनी ही पत्नी जिसकी आयु 29 वर्ष थी और 18 वर्ष के साले की चाकू से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी श्रेय वहां से भाग गया।
पुलिस को वारदात की सुचना बुधवार की सुबह लगी जब श्रेय के पिता जो की बेटे को जगाने के लिए गए। जब वो ऊपर गए तो देखा की दरवाजा खुला पड़ा हुआ था और उनका दो साल का पोता बिस्तर पर था, जबकि श्रेय की पत्नी और श्रेय के साले की वहां पर लाश पड़ी हुई थी। घर के ये मंजर देख वह काफी तेज चिलाये। जिसके बाद वह उस वक्त वहां के लोग पहुंचे। और पुलिस को कॉल किया।
पुलिस के अन्जुसार, उन्होंने उसको मारने का मामला किया है और आरोपी की तलाश चल रही है। ऐसा बताया गया की श्रेय के दो वर्ष के बेटे का जन्मदिन दो दिन बाद यानी 19 को था, जिसके लिए श्रेय की पत्नी का भाई आया हुआ था। ये पूरा घर तीन मंजिला है।









