दिल्ली IGI एयरपोर्ट बना दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, दुबई – चीन को पछाड़ा
दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय ( IGI ) एयरपोर्ट अब दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बन गया है

दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय ( IGI ) एयरपोर्ट अब दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बन गया है जिसमे अभी पहले नंबर पर अटलांटा एयरपोर्ट ही है। इस रिकॉर्ड ने दुबई व चीन के एयरपोर्ट को पीछे छोर दिया है और भारत ने दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है।
बता दें कि प्रमुख ग्लोबल यात्रा डेटा प्रोवाइडर कंपनी Official Airline Guide ( OAG ) कि रिपोर्ट्स के तहत लोगों द्वारा यात्रा करने के संकेत में सुधार देखने को मिल रहा है। जिसमे OAG द्वारा दुनिया के टॉप 10 व्यस्त एयरपोर्ट कि लिस्ट निकाली गयी है जो सीटों की क्षमता और एक विशेष एयरपोर्ट से संचालित Domestic और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के आधार पर निकाली गयी है।
रिपोर्ट्स अनुसार यूके स्थित OAG ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट (36,11,181 सीट के आधार पर) दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है जिसने दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को (35,54,527 सीट के आधार पर) को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है। इतना ही नहीं चीन के ग्वांगझू एयरपोर्ट को भी दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा पीछे छोर दिया गया है।
Delhi International Airport ( DIAL ) के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि कोरोना के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टन्सिंग पर ज्यादा ध्यान दिया गया था जहां कॉन्टैक्टलेस बोर्डिंग सुविधा, टर्मिनलों के अंदर और बाहर एक स्वच्छ वातावरण समेत कई उपाए किए थे और यही वजह है कि सेफ ट्रैवल बैरोमीटर द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया का सबसे सेफेस्ट हवाई अड्डा घोषित किया गया है।
साथ ही कोरोना के चलते ट्रैवेलिंग पर ज्यादा पाबंदिया लगाई गयी, लेकिन अब धीरे – धीरे सब खुलने से यात्रियो को ढील दी जा रही है जिस वजह से हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
यह भी पढ़े: दिल्ली में बनने जा रही है 100 Km लंबी सुरंग, ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा










