दिल्ली: द्वारका कोर्ट में मिली बम की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में जुटा बम स्क्वॉड

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका कोर्ट परिसर में आज बुधवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मची, जब वहां बम होने की जानकरी मिली.

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका कोर्ट परिसर में आज बुधवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मची, जब वहां बम होने की जानकरी मिली. इस मामले में जानकारी मिलते ही कोर्ट प्रशासन ने सतर्कता करतें हुए सभी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (MM) कोर्ट्स को उसी वक्त खाली किया गया. सुरक्षा की वजह से पूरे कोर्ट परिसर को सील किया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, द्वारका कोर्ट में बम की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया. पूरी कोर्ट बिल्डिंग को खाली करवाकर एक-एक कमरे और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है.

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की जानकरी मिली थी, जिसमें द्वारका कोर्ट में बम होने की बात बताई थी. सूचना के बाद पुलिस ने हाई लेवल सिक्योरिटी के साथ एक्शन लिया. इस के चलते कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और फरियादियों को बाहर निकाला गया.

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि हमें आज सुबह बम की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी कोर्ट्स को खाली कराया गया है और पूरे परिसर की जांच की जा रही है. अभी तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन तलाशी जारी है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!