दिल्ली जल बोर्ड अब हर विधानसभा क्षेत्र में खोलेगी अपना सहायता केंद्र

दिल्ली जल बोर्ड राजधानी के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली जल बोर्ड सहायता केंद्र या हेल्प सेंटर बनाने की योजना पर काम कर रहा है

दिल्ली जल बोर्ड राजधानी के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली जल बोर्ड सहायता केंद्र या हेल्प सेंटर बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

घर के पास समय से पानी और सीवरेज संबंधी शिकायतों का निवारण के लिए यह केंद्र बनाए जाएंगे। यह केंद्र स्थानीय राजस्व कार्यालयों में बनाए जाएंगे।

इन केंद्रों पर कस्टमर हेल्पडेस्क, पर्याप्त वोटिंग एरिया, अपनी बारी के लिए टोकन लेने के लिए आटोमेटिक मशीन आदि की सुविधाएं दी जाएंगी।

दिल्ली की 70 विधानसभाओं में ऐसे केंद्र खोलने की योजना है। जहाँ क्षेत्र बड़ा होगा वहां एक से अधिक केंद्र हो सकते हैं।
इन केंद्रों पर शिकायत के अलावा दिल्ली जल बोर्ड की अलग अलग योजनाओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

Aadhya technology

ये भी पढ़े: जानें केजरीवाल ने खुद को क्यों कहा ‘स्वीट आतंकवादी’?

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!