Delhi News: जानें क्यों दी गई रात 12 बजे तक Loud Speaker बजाने की अनुमति?

Delhi News: राजधानी में देर रात 12 बजे तक लाउड स्पीकर (Loud Speaker) और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग करने की अनुमति दे दी है

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में त्यौहारों के सीज़न को मद्देनज़र रखते हुए रात के समय ध्वनि प्रदूषण के मानकों में थोड़ी ढील दी गई है।

आपको बता दें कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (Delhi Pollution Control Committee) ने 16 अक्टूबर तक, देर रात 12 बजे तक लाउड स्पीकर (Loud Speaker) और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग करने की अनुमति दे दी है।

हालांकि, राजधानी में अभी तक रात 10 बजे तक ही लाउड स्पीकर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग करने की अनुमति थी।

लेकिन रामलीला (Ramleela) के मंचन, दशहरा (Dussehra) और दुर्गा पूजा (Durga Pooja) के पंडाल के लिए इसकी अनुमति मांगी जा रही थी।

जिसके चलते इस संबंध में विचार विमर्श करने के बाद लाउड स्पीकर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल करने की अवधि 12 बजे तक कर दी गई है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: Navratri Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जाने विधि और मंत्र

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!