Delhi Lakhpati Bitiya Yojana: इन बेटियों को सरकार देगी ₹1 लाख रूपये!
Delhi Lakhpati Beti Scheme: लाडली योजना 31 मार्च 2026 को बंद हो जाएगी और 1 अप्रैल 2026 से इसे दिल्ली लखपति बिटिया योजना से बदल दिया जाएगा।

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana: राजधानी दिल्ली में सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में काफी समय से चल रही लाडली योजना 31 मार्च 2026 को बंद हो जाएगी और 1 अप्रैल 2026 से इसे दिल्ली लखपति बिटिया योजना (Delhi Lakhpati Bitiya Scheme) से बदल दिया जाएगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी है कि नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है और इसे पूरी तरह डिजिटल मोड में लागू करने का फैसला लिया गया है।अब आपके मन में भी ये सवाल आया होगा कि दिल्ली में पहले से ही लाडली योजना लोगू है तो अब उसकी जगह नई लखपति योजना लागू होने पर क्या पहले से आवेदन करने वालों को दोबारा अप्लाई करना होगा? सबसे पहले जानते है कि आखिर लखपति बिटिया योजना क्या है….
लखपति बिटिया योजना क्या है?
नई लखपति बिटिया योजना के तहत, दिल्ली सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसकी ग्रेजुएशन या डिप्लोमा पूरा करने तक अलग-अलग चरणों में कुल 56,000 रुपये जमा करेगी।
बता दें कि यह राशि सीधे बेटी के आधार लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। वक्त के साथ इस पर ब्याज भी जोड़ा जाएगा, जिससे मैच्योरिटी पर कुल रकम 1 लाख रुपये से अधिक हो जाएगी।
पूरी रकम को बेटी के 18 साल की उम्र में, 12वीं पास होने पर, या फिर 21 वर्ष की उम्र में ग्रेजुएशन/डिप्लोमा पूरा करने के बाद निकाला जा सकेगा।
लखपति बिटिया योजना: चरणों में मिलने वाली राशि
नई योजना के हिसाब से बेटी के विकास और पढ़ाई के विभिन्न चरणों में सरकार द्वारा राशि जमा की जाएगी:
- बेटी के जन्म पर: ₹11,000
- कक्षा 1 में प्रवेश पर: ₹5,000
- कक्षा 6 में प्रवेश पर: ₹5,000
- कक्षा 9 में प्रवेश पर: ₹5,000कक्षा 10 पास करने पर: ₹5,000
- कक्षा 12 में प्रवेश पर: ₹5,000
- ग्रेजुएशन/डिप्लोमा के दौरान: ₹20,000
इसमें कुल जमा राशि ₹56,000 होगी, जिसपर ब्याज लगेगा और फिर ब्याज के साथ ये रकम बढ़कर लगभग ₹1 लाख या उससे अधिक हो जाएगी।
योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
इस योजना का लाभ इन शर्तों को पूरा करने वाली बेटियों को ही मिलेगा:
- बेटी का जन्म दिल्ली में हुआ हो और परिवार कम से कम 3 साल से दिल्ली में रह रहा हो।
- परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना की पात्र होंगी।
- बेटी का पूरा टीकाकरण होना जरूरी है और पढ़ाई मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए।
- बेटी की शादी 18 साल से पहले होने पर लाभ रद्द कर दिया जाएगा।
- तय समय पर क्लेम न करने पर राशि सरकार को वापस चली जाएगी।
क्या दोबारा आवेदन करना होगा?
- लाडली योजना 31 मार्च 2026 को बंद हो जाएगी।
- नई लखपति बिटिया योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी।
- इस नई योजना के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा; किसी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं।
- नए पात्र लाभार्थियों को नियमों के अनुसार आवेदन करना होगा।
- लाडली योजना के कई खाते, जिनका क्लेम नहीं हुआ था, उन पर भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- सरकार ने इस योजना के लिए लगभग 160 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
- लाडली योजना की अप्रयुक्त राशि को नई योजना में समायोजित किया जाएगा, ताकि बेटियों की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद लगातार जारी रहे।
ये भी पढ़ें: Panasonic AC 2026: 55°C में दमदार कूलिंग, Dust-Clean स्मार्ट AC लॉन्च









