Delhi Market: रमजान के लिए इन बाजारों से करें खरीदारी, मिलेंगे अभिनेत्रियों जैसे आउटफिट

रमजान का महीना शुरू हो चूका है, वहीं यदि आपको जुम्मे में पहनने के लिए कुछ नए कपड़ों की खरीदारी करना चाहते है तो हम आपको

रमजान का महीना शुरू हो चूका है, वहीं यदि आपको जुम्मे में पहनने के लिए कुछ नए कपड़ों की खरीदारी करना चाहते है तो हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे फेमस बाजार के बारे में बताएंगे, जहां आपको सूट से लेकर साड़ी तक अच्छे वैरायटी के साथ किफायती दाम में मिल जाएंगे.

साउथ दिल्ली में जामिया नगर मार्केट रमजान की शॉपिंग करने के लिए एक बेहतरीन बाजार है. जहां आपको सूट के काफी सारे अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे. पाकिस्तानी सूट से लेकर, अनारकली, कुर्ती और शरारा उचित दाम में मिलेगा. वही इस मार्केट में आपको ₹1000 में अच्छा सूट का कलेक्शन मिलेगा. इस मार्किट के पास मेट्रो स्टेशन की बात की जाये, तो जामिया मिलिया इस्लामिया है.

दिल्ली का शाहीन बाग मार्केट भी शॉपिंग के लिए महिलाओं की सबसे पहली पसंद मार्केट में से एक है, जहां पर आपको रमजान के अवसर पर एक से एक कलेक्शन वाले आपको सूट मिल जाएंगे, इस बाजार में आपको ₹500 से सूट मिलने शुरू हते हैं. वहीं इसकी लोकेशन नजदीकी मेट्रो स्टेशन शहीन बाग है.

यदि आपको इंडियन वेयर लेने है तो आप दिल्ली का सीलमपुर मार्केट कैसे भूल सकते हैं, जो अपनी साड़ी सूट और लहंगे के लिए ही काफी जाना हुआ है, जहां आपको पाकिस्तानी सूट से लेकर उसके साथ की मैचिंग ज्वैलरी और फुटवियर सब कुछ किफायती दामों में मिल जाएगा. वही इसकी लोकेशन की बात करें तो नजदीकी मेट्रो स्टेशन सीलमपुर है.

रमजान की शॉपिंग के लिए लाजपत मार्केट बहुत ही फेमस है. इस मार्केट में आपको हर चीज आसानी से मिल जाएगा. वही इस मार्केट में आपको खास तरह के फैशन ब्रांड्स भी मिल जाएंगे. जहां से आप काफी तरह-तरह की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं. इसके साथ ही आप यहां से इयररिंग तथा जूतियां भी ले भी सकते हैं. इतना ही नहीं यहां आपको फैशन की एक्सेसरीज भी मिल जाएंगे.

दिल्ली का पहरगंज बाजार में हर तरह की शॉपिंग के लिए एक काफी बेहतरीन मार्केट है, इसीलिए आप यहां पर रमजान के कपड़ों भी खरीदारी करने जा सकते हैं, जहां आपको बेहतरीन कलेक्शन के साथ-साथ किफायती दाम में कपड़े और उसके मैचिंग के सारा सामान मिल जाएंगे. वहीं इस मार्केट की सबसे खास बात है, अगर आपकी बारगेनिंग स्किल अच्छी है तो आप काफी सस्ते में शॉपिंग कर सकते है, वही इसकी लोकेशन की बात करें, तो नजदीकी मेट्रो स्टेशन आरके आश्रम है.

वही अगर आपको प्रीमियम क्वालिटी की एथेनिक वेयर की शॉपिंग करनी है, तो दिल्ली का करोल बाग मार्केट को आप कैसे भूल सकते हैं, जहां अपने एथेनिक वेयर कलेक्शन के लिए लोगों के बीच में काफी फेमस है. यहां आपको बॉलीवुड स्टाइल से लेकर ट्रेंडिंग आउटफिट के ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे. तो आप रमजान के शॉपिंग के लिए इस मार्केट का भी चक्कर लगा सकते है, वही इस मार्केट की लोकेशन की बात करें तो नजदीकी मेट्रो स्टेशन करोल बाग है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!