Delhi: MBBS की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे मे फांसी लगाकर की आत्महत्या

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अप्रैल 2022 से इंटर्नशिप कर रही थी। छात्रा ने एसजे हॉस्पिटल के MBBS हॉस्टल के एक कमरे में फांसी लगाकर...

दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही एमबीबीएस की एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हॉस्पिटल के हॉस्टल में छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है।

हॉस्पिटल से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा सफदरजंग हॉस्पिटल में अप्रैल 2022 से इंटर्नशिप कर रही थी। छात्रा एसजे हॉस्पिटल के MBBS हॉस्टल के एक कमरे में दुपट्टे की मदद से छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरा अंदर से बंद था, लेकिन छात्रा के दोस्तों द्वारा दरवाजा जबरदस्ती खोला गया।

कमरे के अंदर छात्रा का शव लटका देख वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। छात्रा को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। छात्रा की डायरी से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। और साथ मे कमरे के अंदर एंटीडिप्रेसेंट दवा के दो खाली पैकेट भी मिले है। और आशंका जताई जा रही है कि छात्रा डिप्रेशन का शिकार थी और छात्रा एंटीडिप्रेसेंट दवाएं ले रही थी।

Insta loan services

यह भी पढ़े: कंपनी से करोड़ो की ठगी करने वाला आरोपी पुलिस को देख अलमारी में छिपा

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!